नई ‌‌‌‌‌‌इबारत

शनिवार, 9 जुलाई 2011

Dabang Dunia me Prakasit Khabre

व्यंग्य : एक आंदोलन खड़ा किया जाए

जिस प्रकार देश में धरना प्रदर्शन, आंदोलन की जो चुनोतियां प्रस्तुत की जा रही हैं उन होल-हवाल बयानों से पत्र-पत्रिकाओं और टेलीविजन पर जो मुद्दा छाया हुआ उसे देख-पड़कर विभिन्न चौक चौराहों से लेकर आज घर-बाहर और चौखट के अंदर चौके तक पहुंच गया है।
कल ही रामसुख और मुरारीलाल चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां लेते हुए गपगपा रहे थे कि चलो अपन भी कोई राजनीतिक पार्टी के माध्यम से इस प्रकार का कोई अभियान चलाएं जिससे समाज के साथ-साथ अपना भी कल्याण हो जाए। आने वाला समय चुनाव का है। अगर थोड़ी भी पब्लिसिटी हो गई तो उस समय चांदी काट लेंगे। ऐसे रामसुख ने राममोहन का हाथ झिंझोड़ते हुए बोला।
बात तो सच है। दूर से सुन रहा सुंदरलाल बोला।
अरे सुंदर तेरे को तो बीच में टांग अटकाने में ही मजा आता है। अभी झंडा बना ही नहीं है और तुने अपना डंडा पहले ही तैयार कर लिया।
राममोहन : अमां यार ऐसा भी कुछ होता है क्या। इसके लिए पहले से ही पापड़ बेलना पड़ते हैं।
रामसुख : अरे इतने सालों से पापड़ ही तो बेल रहे हैं।
सुंदरलाल : हां ये बात तो सही है जितनी मेहनत इन फोकटियों के लिए चार पैसों के लिए करते हैं। इतनी मेहनत यदि अपन किसी अपने के लिए कर दें तो निश्चित ही कोई अपना आदमी तो बड़ा होगा ही। और अपने भी रूतबे में कुछ बड़त तो हो ही जाएगी। लो कलमकार जी इधर ही आ रहे हैं। उनसे बात कर लेते हैं।
रामसुख : अरे कलमकार भैया। आओ चाय-वाय हो जाए।
कलमकार चारों और देखते हुए पुछा क्यों भइया आज क्या तुम्हारी शादी की साल गिरह है या तुम्हारी जन्मदिन है। सालों से मैं आ-जा रहा हूं। चवन्नी की चाय से लेकर आज तक तुमने कभी अपनी जेब में हाथ नहीं डाला और जब तुम्हारी छाप चवन्नी पर बेन लग गया तो इतने खुश हो रहे हो की चाय बुलवाकर पिला रहे हों।
रामसुख : अम्मां यार अब भी चवन्नी को रो रहे हैं। बातें आज करोड़, दस करोड़, 100 करोड़ और तीन सौ करोड़ से बड़कर एक लाख करोड़ रुपए की सीमा को पार कर गए हैं। भाई लोगों के बैंकों से छापे में जो रकम उगल रही है। उनमें सड़क छाप से करोड़ पति लोग खरबपति से भी अधिक बन रहे हैं। अगर उनके यहां छापे नहीं पड़ते बातें वहीं के वहीं रहती। आज जो कार में घुम रहे हैं उनके पास न तो कल सायकल थी और न ही रहने को घर। आज वो अपने फार्म हाउस के नाम पर हजारों लोगों को बसा रहे हैं। न जाने कितने घरों को उजाड़कर मॉल बनवा रहे हैं।
इस बीच चाय वाले ने सचमुच चाय का गिलास हाथ में थमाते हुए कहा लीजिए साहब चाय पीजिए।
घुरते हुए मैं किसी और की चाय के पैसे नहीं दुगा। मैं बुदबुदाया : अगर लगे तो इस चाय के पैसे मुझसे ले लेना।
चाय वाला छन्नुलाल: अरे नहीं साहब इस चाय के पैसे नहीं लगेंगे। यह चाय आज आपके लिए मेरी तरफ से है। स्पेशल बनाई है।
मैं आश्चर्य चकित होते हुए उसकी ओर देखते हुए बोला : क्या भैया तु भी इन चिटफंडियों के साथ है क्या। तुम सब चिटफंड को कोई कारोबार तो नहीं करने जा रहे हो। और यदि ऐसा है तो चाय के पैसे मैं दे दूंगा। मुझे बदनाम नहीं होना तुम्हारे साथ आकर।
रामसुख (झुंझलाते हुए बोला) : अरे नहीं भाई साहब आप तो न जाने किन किन बातों को सोचने लगे हैं। अमां जरा हमारी भी सुन लो या अपनी ही धकियाते जाओगे।
(रामसुख को घुरते हुए कलमकार को देखा)
रामसुख : भाई साहब देश भर में जिस प्रकार आंदोलन, अनशन, महंगाई अपना रौद्र रूप दिखा रही है। उसी प्रकार अनशन प्रेमी, आंदोलन प्रेमी भी अपना रूतबा दिखा रहे हैं। भ्रष्टाचार की सूरसा दिन दूनी और रात चौगूनी बढ़ रही है। हम यहां बैठकर सिर्फ गप्पे और गप्पे मारकर रोज अखबार और टी.वी. पर यहां वहां की खबरें पढ़कर सिर्फ बातें ही करते रहते हैं कि फलां के एटीएम से इतने करोड़ रुपए निकले। दो और एटीएम मिले, दो लाकरों ने उगला सोना ऐसी हेडलाइन पड़ते हैं। यहां तक की सत्य सांई बाबा के कमरे से मिले 11 करोड़ रुपए नगद, 98 किलो सोना, 300 किलो चांदी निकली। और आप हम। चाय-नाश्ते पर अटके हैं। इस तरह तो अपनी नैया चल दी।
तुम क्या चाहते हो। इनके यहां ढाका डालना। या इनके यहां चोरी करना।
नहीं भाई साहब (रामसुख बीच में टोकते हुए बोला) : हम चाहते हैं देश में एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया जाए जिससे अपनी भी धाक जम जाए। अपन भी रातों रात महात्मा गांधी जी रास्ते पर चलते हुए कुछ हद तक तो इस देश में एक सोसायटी को खड़ा कर दें। या अपने गुरु अन्ना हाजरे की तरह पब्लिसिटी का नया रास्ता अख्तियार कर लें। कुछ तो करें। इस तरह अखबार टी.वी. से तो अपना दिन बतियाने और रातें इन खबरों का विश्लेषण देखने में ही बीता जा रहा है। क्यों न कुछ किया जाए। कलमकारजी की ओर मुखातिब होते हुए आप बताइए क्या किया जाए।
कलमकार : मैं क्या बताऊं? जब सब कुछ आपने तय कर लिया है तो आप लोग करें। मुझे तो अपनी कलम घसीटने से मतलब है।
छन्नुलाल (बीच में बोलते हुए) साहब एक आप ही तो हम लोगों को रास्ता बताने वाले। आप जो कहेंगे वही होगा। हम सब यही चाहते हैं कि आप ही कोई रास्ता बताएं जिससे देश दुनिया के लिए कुछ किया जा सके।
क्या बोला? (कलमकार मुस्कुराते हुए): देश और दुनिया के लिए कुछ करना चाहते हो।
रामसुख बोला : हां। यदि हम भ्रष्ट तरीके से देश के बाहर जमा धन यदि देश में ले आएं तो हमारा कुछ कल्याण हो जाएगा। देशवासी जो 460 से 600 रुपए का एक सिलेंडर खरीद रहे हैं। वह कम से कम दो सौ ढाई सो का हो जाए। हमारे यहां के राजे-रजवाड़ों का जो धन लोगों ने काली कमाई के रूप में देश के बाहर सिफ्ट किया हुआ है और यहां पर राजा भोज की तरह आलीशान जीवन जी रहे हैं और अपनी आने वाली संतानों के कल्याण के लिए जमा कर रखा है और नित नए तरीके से उसको बड़ाते जा रहे हैं। कभी खेल में तो कभी रेल में। उनको ठोर ठिकाना मिल सके। खादी के खद्दर में मखमल का पैंबंद लगाए बैठे हैं।
कलमकार : मुक दर्शक की भाती उनका चेहरा पढ़ते हैं।
मुरारीलाल : भइये कुछ तो करो इस देश के लिए आज फैसला करो कुछ न कुछ तो करना ही है। नहीं तो अन्ना भैया या बहनाजी मेरा मतलब है बाबाजी के साथ ही हो जाएं। आप बताइए।
कलमकार (बहुत देर सोचने के बाद) : तुम लोग एक काम करो मुक्त भ्रष्टाचार के लिए आंदोलन करो। देश की तरक्की के लिए आंदोलन। सुप्त पड़े स्वदेशी आंदोलन के लिए आंदोलन करो। कुछ करने के लिए कुछ करो। पर मुझे मुक्त करो।
इसी सोच के लिए कलमकार ने अपनी राह पकड़ ली। पर मनमस्तिष्क में यही ज्वर रह रह कर आ रहा था। एक आंदोलन करो। आंदोलन करो। अनशन करो।


शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

बापू का चश्मा गायब


बात कुछ यूं है कि मैं अपने साथियों के साथ ऑफिस में बैठा था, काम अपनी प्रारंभिक रफ्तार में ही था। एक ओर से हमारे साथी ने आफिस के कमरे में प्रवेश किया। उससे पूछा कहां थे भाई साहब।
वहीं अलसाई हालत में जवाब दिया ऊपर गया था।
वह अपना वाक्य पूरा करता की हमारे सीनियर महोदय ने तपाक से कहा कि अब यदि ऊपर जाओ तो बापू से यहमत कह देना की उनका चश्मा चोरी हो गया।
ऑफिस में धीमी किंतु आश्चर्य भरी मुस्कुराहट फैल गई।
क्योंकि आज के दैनिक अखबार में यह खबर प्रकाशित हुई है कि बापू का वर्धा आश्रम से चश्मा चोरी हो गया है।
अब जाऊंगा तो बता दूंगा।
अबे बताने का मना किया है। वरना वहां फिर से अनशन शुरू हो जाएगा। और सारे भ्रष्टि पुलिसियों की शामत आ जाएगी। फिर कहने को सरकार अपना रूतबा पेश करेगी। मान-मनौव्वल होगी। और रातों-रात उनको भी कभी सिले हुए कपड़े (निश्चित ही महिला के) पहनकर भागने की कोशिश करना पड़ेगी। हर कोई अन्ना नहीं हो सकता है जो मान-मनौव्वल के बाद अपना अनशन समाप्त करें। वह जमाना शायद अब चुनिंदा आश्वासनों की भेंट चढ़ गया है। भ्रष्ट तंत्र है भ्रष्टाचार से ही जाएगा।
बात गांधीजी के चश्मे कि है। इस पर संजय दत्त को लेकर कोई न कोई फिल्म तो जरूर बनाने की ठानेगा। अब भाई गांधीजी का चश्मा है कुछ और नहीं। गांधीजी अब अखबार तो पड़ते नहीं होंगे। क्योंकि चश्मा तो यहीं था। भला हो भारतीय भ्रष्टायोग का जिन्होंने ऊपर वालों के यहां कम्प्यूटर-इंटरनेट, टी.वी. सुविधा नहीं दी। जिससे तात्कालिक समाचार या अन्य समाचारों से वे वंचित हैं। बार-बार इस आशय के समाचार विभिन्न समाचार चैनलों पर भी प्रसारित होते रहे हैं। पिछली बार जब सबसे गतिमान चैनल के सबसे सुपर संवाददाता ने जो लाइव टेलिकास्ट वहां से प्रसारित किया था उसमें भी इस आशय का विस्तृत वर्णन था। तब भी भ्रष्टायोग के कई शूरविरों ने खुलकर अपनी बात तो रखी थी पर अपने मातहतों के ढीले रवैये को ढाल के रूप में आगे कर अपनी ढीली पतलून को कस के सामने खड़े हो गए थे।
रही बात चश्मे की तो चश्मा बापू का था। वह सेवाग्राम वर्धा के आश्रम में था? वह तो बापू के साथ ही होना चाहिए था। वहां के किसी कर्मचारी को इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर होगी तो वह सफाई कर्मी (निश्चित ही असिक्षित जिसे बापू के चश्मे की कीमत का अंदाजा नहीं होगा) जो रोज वहां सफाई करता था। आश्रम के कर्ताधर्ता ने गत दिनों बताया कि चश्मे की खबर किसी कर्मचारी ने बाहर नहीं की तो फिर यह खबर बाहर कैसे निकल गई। आगे की कार्रवाई की सारी जानकारी जुटाई जाएगी। उस सख्स का पहले पता लगाया जाएगा जिसने यह खबर बाहर (मीडिया तक) फैलाई है। यदि आपको इस बारे में जानकारी हो तो कृपया आप बता दीजिए इस पर हम इनाम भी रखेंगे। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। हम भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके हम पुलिस कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं।
यदि मान लिया जाए कि गांधीजी यदि थाने में रिपोर्ट करने के लिए थाने जाएंगे क्या रिपोर्ट लिखी जाएगी। वह अपनी सहायिकाओं की मदद से यदि थाने पहुंच भी गए तो थानेदार अपनी मुछों पर ताव देते हुए उन्हें एक कुर्सी (थाने में रखी बेंच) पर बैठा देंगे और उनकी सहायिकाओं की इस कदर खातिरदारी करेंगे की उनकी सारी रिपोर्ट एक किताब बन जाएगी। उत्तर प्रदेश के लखीपुर खिरी पुलिस थाना की तरह न जाने क्या-क्या हरकतें होती और गांधीजी रिपोर्ट की इबारतें लिखी जा रही हैं बाबा के शब्द सुन-सुन कर बोराते रहते। रही बात चश्मे की तो चश्मा वहां था या नहीं यही विचार चल रहा हा। आगे की मिलने पर विस्तार से मिल बैठकर भ्रष्टाएंगे।