श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास का घेराव कर लिया। इस हालात में श्रीलंकाई राष्ट्रपति को यह फैसला करना पड़ा। यह घटनाक्रम उस वक्त है जब पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
नई इबारत
शनिवार, 9 जुलाई 2022
साधना गुप्ता का निधन, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी ;
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
।
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022
8 जुलाई को विशाल अमरनाथ यात्रा भोपाल से रवाना होगी
यात्रा में महिलाएं एवं बेटियां एवं पुरुष सम्मिलित होंगे
चलो अमरनाथ,
8 जुलाई 22 को श्री बाबा अमरनाथ समिति के बैनर तले 152 भोले भक्तों का चौथा जत्था बाबा बर्फानी,वैष्णो देवी और समय अनुसार शिवकोड़ी के दर्शन हेतु प्रस्थान करेगा जिसमें 60 महिलाएं यात्रा में शामिल है, इस वर्ष 570 भोले भक्त 9 जत्था में जा रहे है जिसमे 228 महिलाएं सामिल है
सबसे कम उम्र 14 वर्ष की बच्चियां सानिया कारपेंटर कटारा हिल्स भोपाल एवं अन्वेशा महंत होशंगाबाद से जा रही है जिनका प्रतिदिन यात्रा के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है समिति का यह लगातार 13 वर्ष की यात्रा जा रहा है यह जानकारी श्री बाबा अमरनाथ धर्मा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास टाले गुर्जर ने दी
यात्रा हेतु सभी अमरनाथ यात्री 2:00 बजे भोले चौराहा बाग सेवनिया थाना होशंगाबाद रोड पर एकत्र होकर श्री हनुमान जी महाराज की पूजा कर सफल यात्रा का आशीर्वाद लेकर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे, आप सभी शुभचिंतकों और धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि भोले चौराहे पर पधार कर सभी अमरनाथ यात्रियों को सफल यात्रा हेतु आशीर्वाद देने हेतु अवश्य पधारें,
अमरनाथ में बादल फटा:3 महिलाओं समेत 15 की मौत, टेंट बहे; 45 श्रद्धालु फंसे, राहत-बचाव में जुटा NDRF
जम्मू-कश्मीर, प्रदेश 24 न्यूज (डेस्क)
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना में मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है। गुफा के पास फंसे यात्रियों को पंचतरणी ले जाया गया है। एयरफोर्स भी राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है। गांदरबल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अलर्ट मोड में हैं।
सेना समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटीं
घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री ने रेस्क्यू मिशन की जानकारी ली
हादसे के बाद PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित लोगों तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने की बात कही। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।'
मौसम विभाग की चेतावनी: 16 राज्यों में कहर बरपाएगा मॉनसून
प्रदेश 24 न्यूज, भोपाल। (डेस्क )
देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में अगले पांच दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ दिन मॉनसून कहर बनकर टूटने वाला है।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई बाढ़ में बह गए। मौसम विभाग ने एक दिन पहले यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
आईएमडी ने देश के 16 राज्यों और केंद्र शामित प्रदेशों में अगले पांच दिन गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अपने नवीनतम बुलेटिन में, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि जम्मू और कश्मीर में रविवार यानि 10 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा था। इस घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग बह गए। जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घाटी में हाल ही में भारी बारिश हुई है, रात भर हुई बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा बाधित हुई है। बारिश से संबंधित स्थिति के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया था।
तेलंगाना में स्कूल बस डूबी
बारिश के कारण तेलंगाना और गुजरात सहित कई अन्य राज्यों में जलभराव और बाढ़ आ गई है। इससे पहले आज, तेलंगाना में 30 छात्रों को ले जा रही एक स्कूल बस आंशिक रूप से जलमग्न सड़क में डूब गई। छात्रों को बाद में स्थानीय लोगों ने बचाया और आधे पानी में डूबे वाहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
यूपी, राजस्थान और पंजाब में गर्मी से राहत
इस बीच, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को गर्मी से कुछ राहत मिलने की भविष्यवाणी की गई है क्योंकि मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में बिजली और गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, 10 जुलाई को ज्यादा बारिश हो सकती है।
16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अलर्ट जारी
अगले पांच दिनों में 13 जुलाई तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में, 10, 11 और 12 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में और 11 और 12 जुलाई को उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मंगलवार, 14 जून 2022
पंचायत चुनाव में इसबार कड़ा मुकाबला
भोपाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
