नई ‌‌‌‌‌‌इबारत

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

8 जुलाई को विशाल अमरनाथ यात्रा भोपाल से रवाना होगी

 यात्रा में महिलाएं एवं बेटियां एवं पुरुष सम्मिलित होंगे








चलो अमरनाथ,


8 जुलाई 22 को श्री बाबा अमरनाथ समिति के बैनर तले 152 भोले भक्तों का चौथा जत्था बाबा बर्फानी,वैष्णो देवी और समय अनुसार शिवकोड़ी के दर्शन हेतु प्रस्थान करेगा जिसमें 60 महिलाएं यात्रा में शामिल है, इस वर्ष 570 भोले भक्त 9 जत्था में जा रहे है जिसमे 228 महिलाएं सामिल है

सबसे कम उम्र 14 वर्ष की   बच्चियां सानिया कारपेंटर कटारा हिल्स भोपाल एवं अन्वेशा महंत होशंगाबाद से जा रही है जिनका प्रतिदिन यात्रा के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है समिति का यह लगातार 13 वर्ष की यात्रा जा रहा है यह जानकारी श्री बाबा अमरनाथ धर्मा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास टाले गुर्जर ने दी

यात्रा हेतु सभी अमरनाथ यात्री 2:00 बजे भोले चौराहा बाग सेवनिया थाना होशंगाबाद रोड पर एकत्र होकर श्री हनुमान जी महाराज की पूजा कर सफल यात्रा का आशीर्वाद लेकर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे, आप सभी शुभचिंतकों और धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि भोले चौराहे पर पधार कर सभी अमरनाथ यात्रियों को सफल यात्रा हेतु आशीर्वाद देने हेतु अवश्य पधारें,

You May Like

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें